नेशनल यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर जैसलमेर जिले से कुल 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है और इस बार जिले में 15 हजार वोटिंग का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। 18 से 35 वर्ष की आयु के मतदाता इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। पोकरण विधानसभा में कड़ा मुकाबला जिले की पोकरण विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है, जहां से सर्वाधिक 70 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, जैसलमेर विधानसभा से भी बड़ी संख्या में युवा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर जैसलमेर का प्रतिनिधित्व करने के लिए NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष भोमसिंह भनियाणा ने प्रदेश महासचिव के लिए एकमात्र फॉर्म भरा है। प्रदेश महासचिव पद के लिए भोमसिंह अकेले दावेदार प्रदेश स्तर पर जैसलमेर का प्रतिनिधित्व करने के लिए NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष भोमसिंह भनियाणा ने प्रदेश महासचिव के लिए एकमात्र फॉर्म भरा है। उनकी दावेदारी से समर्थकों में उत्साह है। जिला और विधानसभा स्तर भी कड़ी टक्कर ब्लॉक स्तर पर भी दावेदारों में कड़ा मुकाबला जिले के चारों ब्लॉकों में भी उम्मीदवारों की लंबी सूची है: वोटिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवा मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आईडी और लाइव फोटो के जरिए पंजीकरण कर मतदान करना होगा।