सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना पुलिस ने पिकअप चोरी के मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हबीब पुत्र ईशाक निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़बास जिला खैरथल तिजारा को उसके गांव से पकड़ा गया। यह मामला 15 जनवरी 2025 की रात चोरी हुई पिकअप से जुड़ा है, जो बाद में हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में गौ तस्करी में जब्त मिली थी। पुलिस ने जांच में मिले एवीडेंस के आधार पर कार्रवाई की। 15 जनवरी 2025 की रात घर के बाहर से चोरी हुई पिकअप मानटाउन थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि 16 जनवरी 2025 को सफीक अली पुत्र सिददीक अली निवासी भगवतगढ़ रोड सुरवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 जनवरी 2025 की रात करीब 03.30 बजे उसकी पिकअप नंबर RJ25GA1484 को घर के सामने से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। हरियाणा में गौ तस्करी में जब्त मिली गाड़ी जांच के दौरान सामने आया कि चोरी हुई पिकअप हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में गौ तस्करी के मामले में जब्त की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। एवीडेंस के आधार पर आरोपी की पहचान जांच और पत्रावली में उपलब्ध एवीडेंस के आधार पर आरोपी हबीब के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया गया। पुलिस ने आरोपी को कई बार जांच में शामिल होने के लिए तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। कोर्ट से वारंट के बाद गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ 37 पुलिस एक्ट के तहत एसीजेएम कोर्ट जिला सवाई माधोपुर से आदेश प्राप्त कर उसकी तलाश की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव मिर्जापुर थाना किशनगढ़बास जिला खैरथल तिजारा से गिरफ्तार कर लिया।