डीग जिले की खोह पुलिस ने 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट और दो युवकों के अपहरण का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों अपहृत युवकों को सुरक्षित मुक्त कराकर ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद किया। डीएसपी सीताराम बैरवा ने बताया 17 अप्रैल की शाम 5 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली। ग्राम दिदावली से टांकोली के बीच महमदपुर मोड़ पर बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट कर दो लोगों का अपहरण कर लिया। सूचना पर थाना खोह के एसएचओ शिवलहरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवादी ओमी निवासी कनवाड़ा से जानकारी ली। थाना खोह में मामला दर्ज किया गया। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने पुलिस टीमों का गठन किया। 18 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम रायबका और नंगला भिड़या के बीच जंगल में दबिश दी। 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद अपहृत श्याम और विष्णु को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से 32 वर्षीय लवकुश, 20 वर्षीय रामवीर व 42 वर्षीय राधे उर्फ राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया। फैले पशु चारे के निशान देख ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामद एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने डीएसटी को डीएसपी सीताराम बैरवा के नेतृत्व में लगाया। पुलिस ने मौके पर फैले पशु चारे के निशान देखे। इन्हीं निशानों के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। महज दो घंटे में वाहन बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपियों और पीड़ितों के मोबाइल की लोकेशन एक ही क्षेत्र में मिलती रही। डीएसटी प्रभारी सुल्तान सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने अपहृत श्याम और विष्णु को सकुशल छुड़ा लिया।