कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सत्र 2026-27 के विभिन्न छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिए हैं। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश दान रतनू ने जिले की पात्र छात्राओं से देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना (प्रथम वर्ष), देवनारायण छात्रा प्रोत्साहन राशि योजना (स्नातक व स्नातकोत्तर), मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बीएड) संबल योजना, बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना तथा जनजाति छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता योजना में आवेदन करने का आह्वान किया। कॉलेज में नियमित अध्ययनरत वे छात्राएं पात्र हैं, जिनके राजस्थान बोर्ड 12वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक हों।