नारेड़ा | कस्बे सहित क्षेत्र में गुरुवार को 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एईएन नवीन कुमार ने बताया कि उपखंड क्षेत्र से संबंधित 33 केवी लाइनों का मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण लाइन नंबर 8 और 9 से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस फतेहपुर, बराना, पाठेड़ा, मंडोली, रटावद से संबंधित क्षेत्रों की ​बिजली सप्लाई गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।