कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रागपुरा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने 25 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बनडगर निवासी सुभाष उर्फ सुब्बा (22) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। लगातार जुटाई जानकारी, फिर दबोचा पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने प्रागपुरा थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत केस नंबर 456/2026 दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी भजनाराम, सहायक उपनिरीक्षक धूडाराम, कॉन्स्टेबल अशोक (518) और जिला स्पेशल टीम के कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र (587) व संजय धनकड़ (918) शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कॉन्स्टेबल संजय धनकड़ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।