अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ मातृकुंडिया की नवनिर्मित मां श्रीयादे धर्मशाला में रविवार को 23वां संभाग स्तरीय प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता नानेश घोडेला ने बताया कि कक्षा 8, 10, 12वीं में 70% व स्नातक में 75% अंक पाने वालों के लिए पुरस्कार और भोजन की व्यवस्था भामाशाह मूलचंद हीरालाल श्याम लाल लुणिया की ओर से रहेगी। कक्षा 5, 6, 7 में A ग्रेड तथा कक्षा 9, 11, प्रथम और द्वितीय वर्ष में 75% अंक वालों को चारों चौखला प्रजापत समाज मातृकुंडिया पुरस्कृत करेगा। आम ड्राइवर कल्याण संघ अध्यक्ष रोशन लाल प्रजापत डिंडोली की ओर से कक्षा 9 से 12 में सर्वाधिक अंक वालों को ट्रॉफी व 1100 रुपये दिए जाएंगे।