नयापुरा इलाके में पुनर्निर्मित महादेव मंदिर परिसर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और डोरा कार्यक्रम 7 मई से 11 मई तक होगा। मंदिर फूल मालियान पंचायत के महामंत्री सुरेश कुमार सुमन व पंचायत अध्यक्ष कैलाशचंद सुमन ने बताया कि हाडौती संभाग से फूल माली समाज के लोग खुली बोली में भाग ले सकते हैं। प्रधान कुंड समेत अलग-अलग कुंडों और शिव परिवार प्रतिमाओं की नगर भ्रमण सवारी के लिए रोजाना रात 8 से 10 बजे तक खुली बोली चल रही है। यह प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हुई। 30 अप्रैल तक होनी थी। इसे बढ़ाकर 5 मई 2026 तक कर दिया गया। मध्यरात्रि में अंतिम निर्णायक खुली बोलीधारकों के नाम घोषित किए जाएंगे। शिव परिवार प्रतिमाओं का नगर भ्रमण 10 मई को दोपहर 2.30 बजे निकलेगा। सवारी को भव्य बनाने के लिए 2000 रुपए में घोड़ी पर बैठने की व्यवस्था कैलाश सुमन प्रोपर्टी देख रहे हैं। बारां शहर के मुख्य मार्गों पर 1000 रुपए में स्वागत द्वार लगाने की व्यवस्था नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश बीरपुरा देख रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए समाजबंधुओं को रोजाना गांव, ढाणी, कस्बा, शहर में जाकर निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इसमें बाबूलाल सुमन, महेंद्र सुमन, पटेल देवीशंकर सुमन, तुलसीराम सुमन, मुरारीलाल सुमन, सुरेंद्र सुमन, हेमंत सुमन, पटेल गिरिराज सुमन, गिरधर सुमन, हरिशंकर सुमन, लक्ष्मण सुमन, आत्मकल्याण सुमन, पप्पू मिस्त्री, देवकी सुमन, ताराचंद सुमन, हनुमान सुमन, बद्री टेलर, सांवरा सुमन शामिल हैं। नवयुवक मंडल की टीम में ललित सुमन, नरेश सुमन, खेमराज सुमन, रविकांत सुमन भी जुटे हैं।