प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्किल पर मनाई गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर नमन किया। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और देश निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया, जिसके माध्यम से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र सुमन ने किया। एससी छात्रावास का भी लोकार्पण इसके बाद जिला सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के वीसी कक्ष से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों का लोकार्पण किया। जिले के अमलावद स्थित सावित्री बाई फुले एससी छात्रावास का भी लोकार्पण हुआ। लाभार्थियों को किया सम्मानित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा और पालनहार योजना के लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई। जिला स्तर पर अंबेडकर जयंती 2026 प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के सफल लाभार्थियों जयंत कुमावत और चंद्रेश कुमावत को सम्मानित किया गया। रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पायल डिंडोर और निबंध के लिए रितिका बलाई को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम विजयेश कुमार पंड्या, जिला परिषद सीईओ पर्वत सिंह चुंडावत, एसीईओ धनदान देथा, डीएसओ रामचंद्र शेरावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ टी आर आमेटा और डीडी आईसीडीएस प्रेम सिंह मीना सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।