प्रतापगढ़ पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-अरनोद थाना पुलिस ने साइबर ठगी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिली शिकायत के आधार पर दो मामले दर्ज किए थे। शिकायतकर्ता भरत पाटिल, निवासी सहाड़ा, महाराष्ट्र ने बताया था कि उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पैसे जमा कराकर ठगा गया। ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर की जाती थी जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल कुमार ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठग अंकित कुमार को किराए पर दिया था। ठगी की रकम इन्हीं खातों के माध्यम से ट्रांसफर की जाती थी। राहुल ने खाते के साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक और लिंक सिम भी अंकित को सौंप दिए थे। अंकित कुमार लोगों को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर किराए के बैंक खातों में पैसे जमा करवाता था। इसके बाद वह राहुल के एटीएम का उपयोग करके उन पैसों को निकाल लेता था। इस पूरे मामले में अंकित कुमार मुख्य साइबर ठग की भूमिका में था, जबकि राहुल कुमार प्रति खाते के बदले 1,000 रुपए कमीशन लेता था। 2 मोबाइल और बैंक डायरी जब्त पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और बैंक डायरी जब्त की गई हैं। जांच के बाद, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।