प्रतापगढ़ के मनावला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा ने की। बैठक में महिला कांग्रेस की सह प्रभारी करुणा देवी और प्रतापगढ़ प्रभारी शफीना खान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्लान बैठक में जिले के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंत्रियों, महामंत्रियों, सदस्यों और महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर विचार विमर्श महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी बैठक में गहन विचार-विमर्श हुआ। महिला नेतृत्व को अधिक अवसर प्रदान करने, उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संगठन स्तर पर जनजागरण और सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। संसद चलो अभियान को सफल बनाने की रणनीति इसके अतिरिक्त, 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। दिल्ली में अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के समापन पर, सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिला अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।