प्रतापगढ़ में चाकू से हमले के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार महीने से फरार चल रहा था। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, धरियावद थाना क्षेत्र में 20 जून को आदिल खान पर पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर धरियावद थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले में पहले हासिम उर्फ रूहान को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह उदयपुर के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के सिंधियों का बड़गांव का निवासी है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। पुलिस ने धरियावद के धावड़ी माता रोड निवासी अनस खान को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे मामले में आगे पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पुलिस उप अधीक्षक अंकुश कुमार मीणा ने मार्गदर्शन दिया। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में बनी टीम ने अनस को पकड़ा।