प्रतापगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय एक युवक आग की चपेट में आ गया। इससे युवक का रेनकोट जल गया। घटना शहर के अंबेडकर चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 12ः15 बजे की है। यहां भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटी थी। पहले देखें घटना से जुड़े PHOTOS अंबेडकर चौराहे पर कर रहे थे प्रदर्शन प्रतापगढ़ के अंबेडकर चौराहे पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष दिलीप रेदास के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन में जुटे हुए थे। पुतला जलाते समय रेनकोट ने पकड़ी आग इस दौरान कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही पुतला दहन भी किया जाना था। केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन करते समय एक प्रदर्शनकारी युवक ने पुतले पर बोतल से पेट्रोल छिड़क रहा था। पुतले को आग लगाते समय आग अचानक से युवक के रेनकोट पर भी लग गई। देखते ही देखते पूरा रेनकोट आग की लपटों से घिर गया। आस-पास के लोगों ने उतरवाया रेनकोट हालांकि, आस-पास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को संभाला और तुरंत रेनकोट को उतरवा दिया। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में युवक पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बाद युवक ने रेनकोट को भी पुतले के साथ जला दिया। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर उन्होंने ये जानकारी दी।