राजस्थान पुलिस के निर्देश पर जिले में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को खत्म करने की कार्रवाई की गई। इसके लिए जिला स्तर पर एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने की। बैठक में तय किया गया कि पुराने मामलों में जब्त ड्रग्स का निपटारा किया जाए। 7580 किलो से ज्यादा डोडाचूरा किया नष्ट इस कार्रवाई में करीब 7580 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा नष्ट किया गया। इसके अलावा एमडीएमए, एमडी, गांजा, ब्राउन शुगर और अल्फाजोलम पाउडर जैसे अन्य नशीले पदार्थ भी खत्म किए गए। इन सभी को निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर नष्ट किया गया। अफीम का सत्यापन, नीमच भेजा जाएगा करीब 18 किलो 726 ग्राम अवैध अफीम का भी जांच कर सत्यापन किया गया। इसे अब नीमच के अफीम कारखाने में जमा कराया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई होगी। कई थानों के मामलों को किया शामिल इसमें जिले के कई थानों- प्रतापगढ़, हथुनिया, रठांजना, सुहागपुरा, सालमगढ़, अरनोद, धरियावद और छोटीसादड़ी—के 83 मामलों को शामिल किया गया। इन सभी मामलों के रिकॉर्ड की जांच भी की गई। मालखानों में जगह खाली करने के लिए कार्रवाई पुलिस का कहना है कि थानों में जब्त सामान काफी जमा हो गया था, जिससे जगह की कमी हो रही थी। इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर मालखानों को खाली और व्यवस्थित किया जा रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।