जयपुर सुरक्षा पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. विष्णुकांत बुधवार को प्रतापगढ़ के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में एक सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। डॉ. विष्णुकांत ने परेड की सलामी ली। पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान एसपी बी. आदित्य और एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा भी मौजूद थे। परेड का नेतृत्व एसपी बी. आदित्य ने किया। क्राइम सीन का डेमो भी दिखाया निरीक्षण के दौरान, रिजर्व पुलिस लाइन में क्राइम सीन का डेमो भी दिखाया गया। महानिरीक्षक ने अपराध स्थल पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइबर थाना प्रभारी हरी सिंह से भी जानकारी ली और मौके पर पहुंचने के बाद की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई पर प्रश्न पूछे। इस कार्यक्रम के तहत एक संपर्क सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें महानिरीक्षक ने जवानों और अधिकारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं जानी।