प्रतापगढ़ जिला कारागृह में पुलिस और प्रशासन की टीम ने औचक तलाशी ली। बैरकों से 6 मोबाइल फोन समेत प्रतिबंधित सामग्री मिली। पुलिस ने सामग्री जब्त कर थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज किया है। एसडीएम श्रवण सिंह और थानाधिकारी शंभुसिंह पुनि पुलिस टीम के साथ जेल पहुंचे। तलाशी में एक कीपैड मोबाइल, एक आईफोन, एक ओप्पो मोबाइल और तीन अन्य कीपैड मोबाइल मिले। सभी फोन बिना सिमकार्ड के थे। इनके अलावा एक इयरबड, आईफोन का एक ईयरफोन, दो आईफोन चार्जर समेत कुल 3 एडॉप्टर, 5 छोटी और 8 बड़ी चार्जिंग केबल मिलीं। पुलिस को 7 पुड़िया तंबाकू, एक बीड़ी और तंबाकू में मिलाने के लिए चूने की 4 ट्यूब भी मिलीं।पुलिस ने प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है।