प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा जिले में 9 और 10 मई 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश पंड्या की उपस्थिति में उप समन्वयक, केंद्राधीक्षकों, अतिरिक्त केंद्र अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक दीपक पंचोली ने परीक्षा संचालन, गोपनीयता, प्रश्न पत्र वितरण, सामग्री संधारण, अभ्यर्थियों की जांच और सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी। 9 मई को 22 केंद्रों पर परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने बताया कि 9 मई 2026 को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर एक पारी में परीक्षा होगी। इनमें 7 राजकीय और 15 गैर-राजकीय शिक्षण संस्थान शामिल हैं। वहीं 10 मई 2026 को 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दिन 10 राजकीय और 15 गैर-राजकीय शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 9 मई की परीक्षा के सभी केंद्र प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित हैं। 10 मई को 23 केंद्र प्रतापगढ़ में और 2 केंद्र नागदेड़ा व अरनोद में स्थापित किए गए हैं। 9 मई की परीक्षा के लिए 6038 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि 10 मई की परीक्षा में 6761 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और वितरण की जिम्मेदारी कोषाधिकारी को सौंपी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों और गैर-राजकीय परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।