प्रतापगढ़ में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवाशक्ति समिति ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की हैं। ये निर्णय समिति के संरक्षक मंडल, कोर कमेटी, प्रदेश समन्वयक, प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम साबलिया और प्रदेश पर्यवेक्षक टीकम मावर की अनुशंसा पर लिया गया। समिति के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र राजोरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आनंद कुमावत (सुथार), निवासी कुलथाना, तहसील प्रतापगढ़ को जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं, ललित कुमावत, निवासी मानपुरा वार्ड नंबर 28, प्रतापगढ़ को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश में बताया गया है कि दोनों पदाधिकारियों को समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की इच्छाशक्ति को देखते हुए यह नियुक्तियां दी गई हैं। समिति ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करेंगे और समाज हित में कार्य करते हुए राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवाशक्ति को नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।