प्रतापगढ़ में राज्य सरकार के "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने श्री राम हाईटेक कंसल्टेंसी कोचिंग सेंटर में यह कार्यक्रम संपन्न कराया। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए। इसके अतिरिक्त, उन्हें राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला अधिकारों, सड़क सुरक्षा और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध की घटना होने पर वे तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सतर्क रहने का संदेश देते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।