प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर ब्लॉक स्थित खेड़ा नागर सिंह माता और कुशालपुरा गांवों में दो नए मिल्क सेंटरों का उद्घाटन किया गया है। इन सेंटरों की स्थापना सहयोगी संस्था रिलायंस फाउंडेशन, क्रियान्वयन संस्था प्रकृति फाउंडेशन और स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आजीविका को सशक्त करना है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना लक्ष्य यह पहल पशुपालन को बढ़ावा देने और महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने पर केंद्रित है। मिल्क सेंटरों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 80 महिलाओं ने लिया भाग उद्घाटन कार्यक्रम में गांव की लगभग 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर वीएलसी सदस्य, प्रकृति फाउंडेशन के कर्मचारी और अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उपयोगी बताया। ग्रामीण महिलाओं ने भी इस कदम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा- इन मिल्क सेंटरों के शुरू होने से उन्हें पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय के माध्यम से बेहतर आजीविका के मौके प्राप्त होंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।