प्रतापगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 16 सितंबर नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 सितंबर दोपहर तक वापस होंगे नाम उम्मीदवार 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होते ही वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित होंगे। 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी की जाएगी। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होते ही वोटों की गिनती की जाएगी।