प्रतापगढ़ में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रंठाजना थाना पुलिस द्वारा की गई। वांछित के घर आने की मिली सूचना रंठाजना थानाधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस को 4 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त जितेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह शेखावत अपने घर आया हुआ है। जितेंद्र सिंह साई दर्शन कॉलोनी, वार्ड नंबर 02, केनपुरा रोड, रानी, पुलिस थाना रानी, जिला पाली का निवासी है। जांच में जुटी पुलिस इस सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तत्काल जितेंद्र सिंह के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।