प्रतापगढ़ में पुलिस की बोलेरो सड़क किनारे खड़े हाई टेंशन बिजली लाइन के टावर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। वाहन सवार सभा लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस की गाड़ी शहर की हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पीछे बने सड़क मार्ग से गुजर रही थी इसी दौरान अचानक सामने से एक दूसरा वाहन आ गया। हाईटेंशन लाइन से टकराई जीप बताया गया कि सामने से आ रहे वाहन का ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। उसे बचाने के प्रयास में पुलिस का वाहन सड़क से नीचे उतर गया और हाई टेंशन लाइन के टावर से जा टकराया। सौभाग्यवश, उस समय टावर में करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। क्रेन की मदद से हटवाया वाहन हादसे के बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया। इस दौरान वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते वहां हल्का विवाद भी हुआ।