प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुलथाना स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सन्नोटी में सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस अभियान में स्कूल के कार्मिकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एक पेड़ अभियान के तहत किया सघन पौधारोपण विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश रैदास ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, 'एक विद्यार्थी एक पेड़' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 151 पौधे लगाए गए। कई प्रजातियों के पौधे लगाए इन पौधों में औषधीय प्रजातियों जैसे नीम, आंवला, खैर; छायादार प्रजातियों जैसे शीशम, करंज, गोदी, गुलमोहर, कचनार, अमलताश; और फलदार प्रजातियों जैसे जामुन, अमरूद, आम, सीताफल आदि शामिल थे। सामूहिक पौधारोपण के साथ ही, विद्यालय के समस्त कार्मिकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राएं और कार्मिक, जिनमें धनराज मीणा, रणजीत सिंह चुंडावत, अनिता गुप्ता, निर्मला मीणा, सीता मीणा, पूजा खटीक आदि शामिल थे, उपस्थित रहे।