प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में पांच महीने से फरार आरोपी शंभूलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। मामला 14 जनवरी 2026 का है। उस दिन, तत्कालीन उपनिरीक्षक नारायणलाल की टीम ने छोटीसादड़ी में गश्त के दौरान एक स्विफ्ट कार से 40 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। इस कार्रवाई में कमलेश गुर्जर (35) और सत्यनारायण गुर्जर (22) को मौके से गिरफ्तार किया गया था। जालोदा जागीर थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जलोदा जागीर थानाधिकारी को सौंपा गया था। पुलिस ने इस मामले में डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले जीवन पाटीदार और भोलाराम गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पांच महीने से चल रहा था फरार कमलेश गुर्जर और सत्यनारायण गुर्जर से अवैध डोडाचूरा मंगवाने वाले मुख्य अभियुक्त शंभूलाल पिता गंगाराम गुर्जर (29), निवासी नेगड़िया, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़, की तलाश की जा रही थी। पांच माह की फरारी के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त से जब्त डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ और आगे का अनुसंधान जारी है।