प्रतापगढ़ जिले की धमोतर थाना पुलिस ने अवैध शराब की पेटियों से भरी एक थार गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने गाड़ी से लगभग 1 लाख रुपए मूल्य की 30 कार्टन अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी और उसमें रखी अवैध शराब को जब्त कर लिया है। धमोतर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वरलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी घीसूलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई 31 मार्च को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, छोटी सादड़ी की तरफ से एक काले रंग की थार (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 01 UE 3529) आ रही थी, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी। मुखबिर ने ड्राइवर का नाम भेरूलाल पुत्र भग्गा मीणा निवासी सरीपिपली, हाल मुकाम तलाया बताया। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर पुलिस टीम तलाया पहुंची। गाड़ी छोड़कर फरार हुआ आरोपी छोटी सादड़ी की तरफ से आ रही थार गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस की गाड़ी को देखते ही वाहन को सड़क किनारे चालू हालत में छोड़ दिया। वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने काफी तलाश की, लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। थार से मिली शराब की 30 पेटियां पुलिस टीम ने थार गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें कुल 30 कार्टन में विभिन्न किस्म की शराब मिली। इनमें 14 कार्टन में 336 किंगफिशर बीयर टीन कैन, 8 कार्टन में 96 किंगफिशर बीयर बोतलें, 3 कार्टन में 144 पव्वे 50-50 ब्लू विस्की अंग्रेजी शराब और 5 कार्टन में 240 पव्वे लॉयन देशी सादा मदिरा शामिल थी।