भास्कर न्यूज । नागौर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से जारी एक आदेश में जिले के कुम्हारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य गोपाल लाल मीणा को प्रशासनिक कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, प्राचार्य मीणा को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं और उनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा), बाड़मेर निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश की तत्काल पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी किया गया है, जो वर्तमान में समग्र शिक्षा अभियान में राज्य परियोजना निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व भी संभाल रहे हैं।