धौलपुर। जिले के एक निजी स्कूल में चार बच्चों की स्थानांतरण प्रमाणपत ्र(टीसी) मांगने पहुंची अभिभावक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित महिला ने जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने और बच्चों की टीसी दिलाने की मांग की हैं। शिकायती पत्र के अनुसार गांव जाटोली निवासी पुष्पा पत्नी साहब सिंह लोधा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उनके चारों बच्चे शहर के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। महिला का आरोप है कि 11 मई को वह अपने भाई के साथ बच्चों की टीसी लेने स्कूल पहुंची थीं,लेकिन वहां स्कूल प्रबंधन ने टीसी देने से मना कर दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए स्कूल से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों से झाड़ू-पोंछा सहित अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं। वहीं बच्चों की पूरी फीस जमा करवाने के बावजूद टीसी नहीं दिए जाने की बात भी पत्र में कही गई हैं। पीडि़ता ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की हैं। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । ^स्कूल प्रबंधन के ऊपर लगाएं गए सभी आरोप निराधार हैं। जिस अभिभावक ने स्कूल पर आरोप लगाए है,उनके बच्चें स्कूल में ठीक से पूर साल पढ़ने ही नही आए। ये किसी व्यक्ति को अपने साथ लेकर स्कूल आई थी,उसने स्कूल स्टाफ से अभद्रता की,स्कूल का रिकॉर्ड फाड़ दिया। स्कूल की ओर से भी शिकायत की जाएगी। -रजनी शर्मा, प्रधानाचार्य, ग्रेस कॉन्वेंट प्राइवेट स्कूल धौलपुर