भरतपुर| भरतपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-11, 13 और 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 12 अक्टूबर को खेले गए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। अंडर-11 बालक वर्ग के फाइनल में प्रियांशु ने सूर्यांश को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में केरल ने प्राण्या को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में हानिका ने ख्याति को हराया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में शुभम ने आयुष को कड़े मुकाबले में 17-15 और 15-13 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-15 बालक वर्ग में समर ने हर्षित को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-15 और 19-17 से हराया। बालिका वर्ग में हानिका ने दिया को शिकस्त देकर खिताब जीता। अंडर-15 बालक डबल्स में समर और लक्षण की जोड़ी ने स्वयं और हर्षित की जोड़ी को हराया। वहीं, अंडर-13 बालक डबल्स में श्रेया और पृथ्वी की जोड़ी ने एकांश और रेहान की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर भरतपुर बैडमिंटन संघ की सचिव रेनू लावण्या ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।