झालावाड़| जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कोटा की ओर से 11 जुलाई को सुबह 11 बजे सैनिक विश्राम गृह झालावाड़ में जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, उनके आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर लगेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर का मकसद पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, उनके आश्रितों की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। जरूरी मार्गदर्शन देकर सहायता उपलब्ध कराना है। अधिकारी ने जिले के सभी पेंशनरों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं से कहा है कि वे शिविर में अपने मूल दस्तावेज साथ लाएं। डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र व अन्य जरूरी अभिलेख भी साथ रखें। इससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। शिविर का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, उनके आश्रितों से तय समय पर शिविर में पहुंचने की अपील की है। उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने को कहा है।