किशनगंज | ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सोमवार को कई कार्यक्रम किए जाएंगे। बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि जयंती पर स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करवाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों को कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करने के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, दर्शन एवं जीवन पर आधारित संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत पर व्याख्यान करवाकर छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आधारित चलचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को उक्त कार्यक्रमों का ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन करवाकर फोटोग्राफ वाट्स एप ग्रुप के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।