भास्कर न्यूज़ | पाली कलेक्टर कार्यालय के बाहर शिवसेना शिंदे के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस के विरोध को बताया गया। नगर प्रमुख उदय शेट्टी ने कहा कि कांग्रेस ने विधेयक के समर्थन में सहयोग नहीं किया, जिससे महिलाओं को पूर्ण अधिकार देने के प्रति उसकी मंशा पर सवाल उठते हैं। सुबह 11 बजे कार्यकर्ता जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी और जिला प्रवक्ता राजू देवासी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर के बाहर जुटे और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, नगर प्रमुख उदय शेट्टी, उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, नगर संगठन प्रमुख राजू सिंह रावत, महिला कार्यकर्ता सन्तोष माली,लीलावती राव मौजूद थे।