सादुलपुर | राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के आह्वान पर विरोध जताया गया। जोधपुर डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम चेयरमैन के नाम सहायक अभियंता ग्रामीण, सहायक अभियंता शहरी व सहायक अभियंता विजिलेंस को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण करने का विरोध जताते हुए 27 मांगों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर संघ महामंत्री कमल भार्गव सहित अन्य उपस्थित थे।