पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के बाद टीम मंगलवार सुबह दोबारा पंजाब विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम एक रिश्वत केस में जांच कर रही है। इससे पहले CBI ने चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा था, जहां ₹20 लाख की डील को पकड़ा था। यहां से पुलिस ने डीजी विजिलेंस के रीडर ओपी राणा के बिचौलिए को गिरफ्तार किया। लेकिन गनमैन से मिली सूचना के बाद बाकी के लोग भाग निकले थे। इसके बाद CBI ने पीछा कर दो आरोपियों बाप-बेटे को पंजाब-हरियाणा सीमा पर अंबाला के पास से पकड़ लिया। पंजाब विजिलेंस के DG शरद सत्यम चौहान ने कहा कि प्राइवेट लोगों की गिरफ्तारी हुई है, सीबीआई जांच कर रही है। विजिलेंस पूरा सहयोग करेगी, जब विजिलेंस चीफ से रीडर OP राणा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। CBI ने गिरफ्तार आरोपी बेटा राघव गोयल, पिता विकास गोयल व तीसरे आरोपी अंकित बधवा को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट मे पेश किया। वकीलों की हड़ताल के कारण तीनों आरोपियों को वकील नहीं मिले, तो जज ने सरकारी वकील मुहैया करवाए। ड्राइवर अंकित का पुलिस निर्माण सीबीआई ने नहीं मांगा। बाप-बेटे का 3 दिन का मांगा रिमांड गया था। जिसके बाद कोर्ट उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि रीडर ओपी राणा को भी पकड़ लिया गया है। मामले में CBI की बड़ी बातें… जानिए गिरफ्तार तीनों आरोपी कौन हैं.. तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, 2 का रिमांड मिला CBI ने गिरफ्तार तीनों आरोपी राघव गोयल, विकास गोयल और अंकित बधवा को शाम के वक्त चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट मे पेश किया गया। वकीलों की हड़ताल के कारन तीनों आरोपियों को वकील नहीं मिले, तो जज ने सरकारी वकील मुहैया करवाए। कोर्ट को बताया की रीडर OP राणा और राधव गोयल के बीच लेन देन को ले कर वॉट्सऐप चैट लंबे समय से हो रही थी। 12 पेजों की वॉट्सऐप चैट कोर्ट के समक्ष पेश की गई। पब्लिक सर्वेंट OP राणा की ओर से राघव गोयल को सरकारी कागज भी वॉट्सऐप शेयर किए गए। केस रफादफा करने के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत बड़े साहब को देने के लिये मांगी गई थी, जिसका 13 लाख में सौदा तय हुआ। रीडर OP राणा की ओर से अपने लिए मंहगा फ़ोन मांगा- कैसा फ़ोन होना चाहिए, उसका रंग क्या होना चाहिए, उसमें भी फ़ोटो वॉट्सऐप पर भेजे गए। OP राणा किस किस साहब के लिए रिश्वत मांग रहा था। उस का पता लगाना है। इसके लिए CBI ने बाप-बेटे का तीन दिन का रिमांड मांगा था, जबकि ड्राइवर अंकित का रिपांड नहीं मांगा। कोर्ट ने दोनों बाप-बेटे को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सौदा करते आरोपियों को दबोचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा, जहां एक सीनियर विजिलेंस अधिकारी का रीडर ओपी राणा और बिचौलिया राघव गोयल और विकास गोयल कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता के साथ सौदा कर रहे थे। यह सौदा 20 लाख रुपये का था, लेकिन व्यक्ति 13 लाख रुपए लेकर आया, जिसे टीम ने बरामद कर लिया। CBI के एक अधिकारी ने बताया है कि राघव गोयल को गिरफ्तार किया गया है। वह मुक्तसर के मलोट का निवासी है और विजिलेंस अधिकारी का करीबी है। उसे पंजाब सरकार की ओर से पुलिस सुरक्षा दी गई थी। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत रीडर ओपी राणा और राघव गोयल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार नेटवर्क की जांच कर रही CBI
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अंदर हड़कंप मच गया है। एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि इस कथित भ्रष्टाचार नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे? कई अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। जिस विभाग पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी है, उसी के दफ्तर में सीबीआई की रेड ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच अब सिर्फ एक रीडर तक सीमित नहीं रहने वाली। एजेंसी उन अफसरों और बिचौलियों की भी भूमिका खंगाल रही है, जिनके जरिए कथित तौर पर डील सेट की जाती थी। सीबीआई अब पूरे नेटवर्क की लेयर दर लेयर जांच कर रही है। सीबीआई को थी इस डील की जानकारी
सीबीआई को कुछ दिनों से इस डील की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीबीआई टीम ने विजिलेंस ऑफिस में ट्रैप लगाया, लेकिन राणा मौके से फरार हो गया, जबकि कथित बिचौलिया राघव गोयल और उसका पिता सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने बिचौलिए राघव से कथित तौर पर 13 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। रेड पर विपक्षी नेता क्या बोल रहे… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…