होशियारपुर की सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह को CIA स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ 11 लोग और पकड़े हैं। डिप्टी सुपरिटेडेंट पर आरोप हैं कि वह कैदियों से जेल में नशा बिकवाते थे। जेल में बंद एक कैदी मनप्रीत मन्ना ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने दावा किया था कि उनसे नशा बिकवाने के साथ जेल में गलत काम हो रहे हैं। चक्की में रात को लड़का-लड़की आए थे। उसने हाथ में पुड़िया दिखाकर उसमें आइस (मेथामफेटामाइन) होने का दावा किया था, जो सिंथेटिक नशा है। इसके बाद पुलिस ने थाना होशियारपुर सिटी में 14 जून को पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR नंबर 151 दर्ज की गई थी। जिसके बाद मन्ना के लगाए आरोपों की जांच की जा रही थी। जिसमें हरभजन सिंह का नाम निकला। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जेल अधिकारी की गिरफ्तारी किन सबूतों या आरोपों के आधार पर की गई है। हालांकि ये पता चला है कि कैदी मन्ना की तरफ से लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाए जाने के बाद ये कार्रवाई की गई है। जानिए, मन्ना ने अपने वीडियो में क्या कहा था कैसे हुए नशा-मोबाइल सप्लाई नेटवर्क का खुलासा *********** ये खबर भी पढ़ें: कपूरथला मॉडर्न जेल में कर्मचारी पहुंचा रहा था नशा: अधिकारियों ने जेल वार्डर को नशे के साथ रंगे हाथों पकड़ा, 54.60 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद जेलों में नशाखोरी, अवैध गतिविधियों और कर्मचारियों की मिलीभगत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपूरथला मॉडर्न जेल प्रशासन ने इसपर लगाम लगाने के अभियान के तहत एक कर्मचारी को ही गिरफ्तार किया है। जेल के भीतर कैदियों को नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे एक जेल वार्डर (कर्मचारी) को सीआरपीएफ और जेल स्टाफ ने रंगे हाथों दबोच लिया। (पढ़ें पूरी खबर)