भास्कर न्यूज | भरतपुर पंजाब सिंध सेवा समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राकेश खत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नदबई में हुए योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं होने पर सभी सदस्यों में रोष व्याप्त है। महामंत्री राजकुमार तनेजा ने बताया कि 22 अप्रैल को सभी प्रतिनिधि मंडलों ने सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर 25 मार्च को नदबई में हुए योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड और लूट के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शहर अध्यक्ष हरबंस तनेजा ने कहा कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बैठक कर बड़ा आंदोलन करने पर विचार करेगा। इस अवसर पर पंजाब सिंध सेवा समिति के औकार सिंह संधू, मोहन लाल ​मंगतानी, डीपी जुनेजा, पुरुषोत्तम चावला, राजा तनेजा, महेश चंदानी, ललि​त कपूर, मनोहर लाल मौजूद थे।