ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी। दोनों शहरों में करीब 15-15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुरी में रात भर तेज बारिश के बीच श्रद्धालु रथयात्रा के मार्ग पर जुटे हैं। पुरी: सुबह 6 बजे मंगला आरती होगी। सुबह 9 बजे तीनों रथ मंदिर के सामने लाए जाएंगे। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर तीनों रथों पर विराजमान कराया जाएगा। फिर गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव 'छेरा पहरा' रस्म के तहत सोने की झाड़ू से तीनों रथों की सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को जगन्नाथ मंदिर से 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। अहमदाबाद: जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 'पहिंद विधि' निभाएंगे और सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। इसके बाद सुबह 7:30 बजे तीनों रथ अपनी 16 किमी लंबी यात्रा पर निकलेंगे। पहले जानिए 2 सबसे बड़ी रथ यात्राओं के बारे में सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे पुरी गजपति सबसे पहले बलभद्र, सबसे आखिर में जगन्नाथ का रथ रथयात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…