भीलवाड़ा | महावीर इंटरनेशनल संकल्प केंद्र ने शहर के विभिन्न इलाकों में परिंडे और घोंसले लगाए। जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर जल पात्र और घोंसले लगाए गए ताकि पक्षियों की सुरक्षा व संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। केंद्र अध्यक्ष उमा दुगड़ ने बताया कि पार्कों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है। संस्था ने आम लोगों से भी अपील की कि वे घरों की छतों और बालकनियों में पानी के पात्र रखें तथा पक्षियों के अनुकूल वातावरण बनाएं।