दौसा | जयपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे का धरपकड़ अभियान जारी है। गुरुवार को दौसा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों की सघन जांच की गई। टिकट जांच में 354 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे टीम ने इन यात्रियों से कुल 2 लाख 9 हजार 415 रुपए जुर्माना वसूला। टिकट निरीक्षकों की टीम ने आरपीएफ जवानों के साथ स्टेशन के सभी गेटों पर घेराबंदी कर यात्रियों की जांच की। इससे बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।