डूंगरपुर के नेजपुर गांव में 2 और 3 मई को सोमनाथ महादेव और हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल 3 मई को नेजपुर पहुंचेंगे। महोत्सव के लिए नेजपुर गांव के युवाओं ने जयपुर स्थित राजकीय आवास पर कानून मंत्री जोगाराम पटेल को आमंत्रित किया था। मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 3 मई को नेजपुर पहुंचकर भगवान सोमनाथ महादेव एवं हनुमान जी के दर्शन करने और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही है। ग्रामीण देवजी काका ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद यह भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजणा और जयपुर से विशनाराम चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पूरे गांव के सहयोग से महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान रामलाल पाटीदार, गजेंद्र पाटीदार, राहुल पाटीदार सहित कई ग्रामीण तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।