राजाखेड़ा कस्बे में बुधवार शाम दो सांडों की लड़ाई ने एक फास्ट फूड दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सरकारी अस्पताल के पास हुई इस घटना में सांड भिड़ते हुए दुकान में घुस गए और काउंटर तोड़ दिया। गनीमत रही कि दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने काउंटर पर रखी गर्म तेल की कढ़ाही पहले ही उठा ली। जिससे, वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। दुकानदार अजय ने बताया कि सांडों के दुकान में घुसने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इस घटना में दुकान का काउंटर और उस पर रखा सारा सामान टूट गया। 4 PHOTOS.. में देखिए पूरा घटनाक्रम लोगों ने पकड़ने की मांग की कस्बे में पशुओं का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासी अश्वनी और विष्णु ने बताया कि राजाखेड़ा की सड़कों और बाजारों में अक्सर पशुओं का जमावड़ा रहता है। इन पशुओं के आपस में लड़ने से राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत होती है। कई बार ये पशु अचानक सड़क पर दौड़ पड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।