सीकर में तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बालेरों के नीचे फंस गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। इसके बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों शवों एसके हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। दो महीने बाद युवकों की बहन की शादी है। घटना सीकर-उदयपुरवाटी रोड पर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर भेरुजी स्टैंड के पास सोमवार सुबह 11 बजे की है। हादसे में पुरोहित का बास,लक्खीपुरा निवासी रामचंद्र गोस्वामी (39) और मुकेश गोस्वामी (30) की मौत हो गई। देखिए हादसे के PHOTOS… बोलेरो के नीचे फंसी बाइक पुलिस ने बताया कि पुरोहित का बास,लक्खीपुरा निवासी रमेश और मुकेश गोस्वामी आरसीसी ढलाई का काम करते हैं। दादिया पुलिस थाने ASI धोलाराम ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे की है। दोनों सीकर से उदयपुरवाटी की तरफ जा रहे थे। पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से दोनों युवक साइड में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक गाड़ी के नीचे आ गई जिससे उसमें आग लग गई। घर में दो महीने बाद है शादी मुकेश तीन बहनों का इकलौता भाई था, पिता की मौत हो चुकी है। मुकेश के चार बच्चियां हैं, पत्नी सुमन अभी प्रेग्नेंट हैं। 21 जून को मुकेश की बहन की शादी है। जबकि मृतक रामचंद्र गोस्वामी (39) की एक लड़की और दो लड़के हैं। --- ये खबर भी पढ़ें बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत:परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सास-बहू और एक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा परिवार को मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)