डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय (ALU) जयपुर ने एलएल.बी. सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। राज्य में अक्टूबर और नवंबर महीने में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। परीक्षाओं की नया टाइम टेबल जल्द घोषित किया जाएगा। परीक्षाएं टालने के ये 3 मुख्य कारण 6 परीक्षा तारीखों का चुनाव से टकराव: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चार चरणों के चुनाव कार्यक्रम और यूनिवर्सिटी के परीक्षा टाइम टेबल में टकराव हो रहा था। कुल 6 परीक्षा दिन (22, 24, 28 व 30 अक्टूबर और 3 व 5 नवंबर) मतदान की तारीखों के बीच आ रहे थे। परीक्षा केंद्र बने मतदान केंद्र: यूनिवर्सिटी के कई परीक्षा केंद्रों को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चुनाव के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। ऐसे में उन सेंटर्स के केंद्राधीक्षकों ने हाथ खड़े कर दिए थे कि इस अवधि में परीक्षा कराना मुमकिन नहीं होगा। चुनाव मैदान में उतरे कई छात्र: यूनिवर्सिटी को कई छात्र-छात्राओं की ओर से भी प्रार्थना पत्र (अभ्यावेदन) मिले थे। छात्रों ने बताया कि वे खुद इन चुनावों में उम्मीदवार (प्रत्याशी) के तौर पर भाग ले रहे हैं, इसलिए परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई जाएं। जल्द जारी होगा नया टाइम टेबल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के अनुसार- अब ये परीक्षाएं पंचायत चुनाव के सभी चार चरणों के मतदान पूरे होने के बाद होंगी।