एएनटीएफ और बालोतरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर पर दबिश देकर 103 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीमें आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आईजी विकास कुमार ने बताया- एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि धोरीमन्ना के जालबेरी गांव में एक व्यक्ति घर पर अवैध मादक-पदार्थ छुपा रखा है। टीम ने पुख्ता सूचना होने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क कर और साथ लेकर जालबेरी गांव पहुंचे। आरोपी सुनिल के घर पर छापामारी की। टीम और स्थानीय पुलिस ने घर और आसपास तलाशी ली। मिर्ची के पौधों और कचरे में छिपाया डोडा-पोस्त आरोपी के घर के पीछे मिर्ची के पौधों के बीच व कचरे के ढेर में अवैध मादक-पदार्थ छुपा रखा था। जिसे टीम व स्थानीय पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद किए। अलग-अलग प्लास्टिक कट्टों 103.801 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए। वहीं टीम ने आरोपी सुनील पुत्र केसराराम निवासी जालबेरी पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। धोरीमन्ना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और कहां बेचने वाला था इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।