राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं समकक्ष स्तर के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 49 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर एवं पदस्थापन किया गया है। आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल द्वारा जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), सीआईडी-सीबी, साइबर क्राइम, राजस्थान पुलिस अकादमी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं में नई नियुक्तियां की गई हैं। संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल ने यह तबादला सूची जारी की है, जिसमें सौरभ तिवाड़ी को एएसपी बारां, राकेश कुमार राजोरा को एएसपी एसओजी, नारायण लाल शर्मा को एएसपी गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर), देशराज यादव को एएसपी, केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, अमजद खान को डिप्टी कमांडेंट, पांचवीं बटालियन, आरएसी, जयपुर, उमा शर्मा को एएसपी, सीआईडी सीबी, रेंज सेल, कोटा लगाया गया है। दो अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्त इसके अलावा दो अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्त किया गया है। विभाग ने 7 मई को जारी सूची में चांदमल का एएसपी, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय, जयपुर और राजेश कुमार गुप्ता का अतिरिक्त उपायुक्त (पूर्व) जयपुर कमिश्नरेट के पद तबादला किया था. जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। इनका भी हुआ ट्रांसफर इनके अलावा प्रवीण कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर कमिश्नरेट, वीरेंद्र सिंह राठौड़ को एएसपी, पोकरण (जैसलमेर), नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त उपायुक्त (पूर्व), जोधपुर कमिश्नरेट, सोजीलाल को एएसपी, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, कोटा, मंजीत सिंह को एएसपी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, उदयपुर, मनराज मीना को अतिरिक्त उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल (पश्चिम), जयपुर कमिश्नरेट, विजय सिंह को एएसपी, एएनटीएफ, जयपुर, लाखन सिंह मीना को अतिरिक्त उपायुक्त, बर्गलरी एंड थेफ्ट, जयपुर कमिश्नरेट, प्रवेंद्र सिंह महला को एएसपी, लीव रिजर्व, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। इनको दी गई नई जिम्मेदारी राजकमल मीना को एएसपी, सीआईडी सीबी, होमिसाइड स्क्वॉड, जयपुर, मोहेश चौधरी को एएसपी, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय जयपुर, अतुल अग्रे को एएसपी, राजस्थान पुलिस अकादमी, लोकेंद्र दादरवाल को एएसपी, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजेश कुमार को एएसपी, एसओजी, जयपुर, सुभाष गोदारा को एएसपी, एसओजी, जयपुर, कमल कुमार जांगिड़ को एएसपी, त्वरित अनुसंधान सेल, कोटा शहर, ओमप्रकाश चौधरी को एएसपी, पाली, सुलेश कुमारी को एएसपी, सीआईडी सीबी, शिकायत अनुभाग, जयपुर, आनंद सिंह राजपुरोहित को अतिरिक्त उपायुक्त, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर, निशांत भारद्वाज को एएसपी, एटीएस, जोधपुर, आलोक कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध), जयपुर कमिश्नरेट के पद पर लगाया गया है। इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर खान मोहम्मद को एएसपी, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, अजमेर, मुकुल शर्मा को एएसपी, उदयपुर ग्रामीण, गजेंद्र सिंह जोधा को एएसपी, चित्तौड़गढ़, जयदेव सिहाग को एएसपी, प्रतापगढ़, मुकेश चावड़ा को एएसपी, त्वरित अनुसंधान सेल, जैसलमेर, भरतराज को एएसपी, लीगल सेल, जोधपुर, पारसमल जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व), जयपुर कमिश्नरेट, राजेश आर्य को एएसपी, भीलवाड़ा, अंजुम कायल को एएसपी, शाहपुरा (भीलवाड़ा), अंजना सुखवाल को एएसपी, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, उदयपुर, रजत विश्नोई को एएसपी, खैरवाड़ा (उदयपुर) लगाया गया है। पाठक जयपुर ग्रामीण, सिंघल उपायुक्त उत्तर-1 होंगे इसी प्रकार, नीलकमल मीना को एएसपी, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, हिम्मत सिंह को एएसपी, बौंली (सवाई माधोपुर), रोशनलाल पटेल को डिप्टी कमांडेंट, महाराणा प्रताप बटालियन, आरएसी, प्रतापगढ़, डॉ. प्रेरणा शेखावत को एएसपी, वैर (भरतपुर), सुरेश कुमार को एएसपी, उच्चैन (भरतपुर), ओमप्रकाश मीना को एएसपी, एटीएस, मुख्यालय जयपुर, माधुरी वर्मा को कमांडेंट, पीटीएस, खैरवाड़ा (उदयपुर), समीर कुमार दुबे को एएसपी, सीएम विजिलेंस, रजनीश पुनिया को अतिरिक्त उपायुक्त (यातायात पश्चिम) जयपुर कमिश्नरेट, नीरज पाठक को एएसपी (मुख्यालय), जयपुर ग्रामीण और अलोक कुमार सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर-प्रथम) जयपुर कमिश्नरेट के पद पर लगाया गया है। ASP समीर को नई जिम्मेदारी एडिशनल SP समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है. वह पहले जयपुर में ट्रैफ‍िक में थे. काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं, अब उनको ये महत्वपूर्ण ज‍िम्मेदारी दी गई है. जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल DCP वेस्ट लगाया गया है, रजनीश पूनिया काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं. वेस्ट में अपराध नियंत्रण के लिए उन्हें लगाया गया है। नीरज जयपुर ग्रामीण के नए ASP नीरज पाठक एडिशनल DCP नॉर्थ को एडिशनल SP जयपुर ग्रामीण लगाया गया है उन्होंने एडिशनल डीसीपी नार्थ रहते हुए कई मुख्य वारदातों का खुलासा किया है। आलोक सिंगल को एडिशनल DCP नॉर्थ लगाया गया है, उन्होंने जयपुर के साउथ और ईस्ट में सेवाएं दी है, उन्हें जयपुर का अच्छा खासा अनुभव है। लॉ एंड ऑर्डर और अपराध में विशेष पकड़ मानी जाती है, इसलिए उन्हें संवेदनशील इलाके में नॉर्थ में लगाया गया है। मनराज मीणा को एडिशनल एसपी डीसीपी महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के रोकथाम और त्वरित कानूनी कार्रवाई करेंगे। दो पुराने तबादला आदेश किए निरस्त गृह विभाग ने 7 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में दो अधिकारियों के तबादले भी निरस्त कर दिए हैं। इनमें चांदमल का विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय, जयपुर में किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया। राजेश कुमार गुप्ता का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पूर्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण एवं पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। देखिए ट्रांसफर लिस्ट