बांसवाड़ा के पुराने बस स्टैंड के पास शनिवार रात करीब 11 बजे अंडे के ठेले में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में ठेला पूरी तरह जल गया, हालांकि पहले ही लोग दूर हट गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ठेला संचालक नारायण यादव रोज की तरह काम कर रहा था, तभी चूल्हे से आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरा ठेला आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही बढ़ी लपटें, ठेला जला जानकारी के अनुसार शनिवार रात नारायण यादव अपना अंडे का ठेला लगाए हुए था। करीब 11 बजे चूल्हे से सिलेंडर में आग लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। कुछ ही मिनटों में पूरा ठेला आग में घिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने रेत और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन खतरे के कारण ज्यादा पास नहीं जा सके। बाद में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ​समय रहते लोग हटे, जनहानि नहीं धमाके से पहले आग फैलते देख आसपास के लोग दूर हट गए थे। इसी वजह से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। ठेला जलने से रोजी-रोटी पर असर पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि ठेला ही परिवार का मुख्य सहारा था। आग में ठेले के साथ कच्चा माल, नकदी और अन्य सामान भी जल गया। घटना के बाद उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।