बांसवाड़ा में पुलिस ने किडनैपिंग और रेप के मामलों में 10 महीनों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य मामले में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपियों को भी पकड़ा है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जून 2025 में एक शादी के समारोह से लौटते समय पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ रेप किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर चार्जशीट पेश की जा चुकी थी। लेकिन उसका साथी चिमनलाल पुत्र सामू पटेल (25) पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था। ​थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी चिमनलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों प्रकाश और अरविंद की तलाश कर रही है। छेड़छाड़ और मारपीट के 2 आरोपी भी पकड़े ​पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​27 मार्च 2026 को पीड़िता अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे रोका और छेड़खानी की। विरोध करने पर पीड़िता के भाई और काका के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवीर और शांतीलाल निवासी चनावला को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।