प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के बुधवार को चुनाव हुए। सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान राजस्थान में कुल चार जगह वोटिंग निरस्त हुई। बीसीआर के नोडल ऑफिसर राघवेन्द्र काछवाल ने बताया- हाईकोर्ट पोलिंग बूथ, सेशन कोर्ट जयपुर पोलिंग बूथ, जोधपुर सेशन कोर्ट पोलिंग बूथ और रायसिंहनगर पोलिंग बूथ पर चुनाव निरस्त किए गए हैं। जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया था। इसके बाद यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया था। अब चुनाव के लिए नई डेट घोषित की जाएगी। यह सबसे बड़ा पोलिंग बूथ है। इसमें 14 हजार 781 एडवोकेट वोटर हैं। इससे पहले हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर करीब 50 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ था। 94 साल के रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट किया था। अनियमितताओं और फर्जी वोटिंग की शिकायत के बाद जयपुर सेशन कोर्ट में भी चुनाव को रद्द कर दिया था। जोधपुर में बैलेट पेपर खत्म होने के कारण हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में बनाए चारों बूथ पर मतदान स्थगित कर दिया। श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में बैलेट पेपर पर कैंडिडेट्स के साइन को लेकर विवाद के बाद वोटिंग रोक दी गई। मतदान स्थगित कर पोलिंग बूथ पर ताला लगा दिया गया था। 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में करीब तीन साल की देरी से 8 वर्ष बाद हो रहे इन चुनाव में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 258 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। प्रदेश के 84 हजार 247 एडवोकेट इसके लिए रजिस्टर्ड थे। इस चुनाव में पहली बार महिला वकीलों को आरक्षण दिया गया। इस बार चुनाव सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी की निगरानी में हुआ। मतदान के बाद सभी मतपेटियां डिस्ट्रिक्ट जज के पास जमा करवाई गई। जो अगले दिन पुलिस सुरक्षा में जोधपुर पहुंचेंगी। 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी। अब देखिए, BCR चुनाव की PHOTOS… महिलाओं को 30% आरक्षण, 57 प्रत्याशी मैदान में बीसीआर के चुनाव में पहली बार महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। 23 में से 5 पदों पर महिला अधिवक्ता चुनी जाएंगी। इसके अलावा दो पदों पर महिला अधिवक्ताओं को सह-नामित (को-ऑप्टेड) किया जाएगा। ऐसे में 25 सदस्यों में से पहली बार 7 सदस्य महिलाएं होंगी। यही वजह है कि इस बार 57 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। … यह खबर भी पढ़ें… BCR-चुनाव: 33 साल में 1200 से 22 हजार हुईं महिला-वकील:आधी आबादी की 'छलांग', इस बार इलेक्शन में आरक्षित 5 सीटों के लिए 57 प्रत्याशी मैदान में … चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…