बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चार जगहों पर री-पोलिंग हुई। हाईकोर्ट जयपुर पीठ, जयपुर सेशन कोर्ट, जोधपुर सेशन कोर्ट और श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में 22 अप्रैल को अव्यवस्थाओं के चलते वोटिंग को रद्द कर दिया गया था। आज इन सभी जगह री-पोलिंग कराई गई। हाईकोर्ट जयपुर पीठ में सबसे ज्यादा 14,781 वोटर रजिस्टर्ड थे। यहां पिछली बार धांधली और अव्यवस्थाओं के आरोप लगे थे, जिसके बाद मतदान को रद्द किया गया था। ऐसी स्थिति फिर से उत्पन्न न हो, इसके लिए आज यहां वोटिंग के लिए 2 बूथ बनाए गए। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। 4 जगह हुई दोबारा वोटिंग में 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ। इन मतदान केंद्रों पर 28 हजार 281 मतदाता रजिस्टर्ड थे। इसमें से 18 हजार 413 मतदाताओं ने मतदान किया। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में सबसे ज्यादा मतदाता थे। यहां 14 हजार 781 मतदाताओं में से 8 हजार 857 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। यहां वोटिंग प्रतिशत करीब 59.92 प्रतिशत रहा। वहीं जयपुर सेशन कोर्ट में 78.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह से जोधपुर सेशन कोर्ट में 64.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान 91.98 प्रतिशत श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर मतदान केंद्र पर हुआ। मतदान से जुड़ी 2 PHOTOS.. मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध पिछली बार की घटनाओं से सबक लेते हुए हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने इस बार चारों मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रचार पूरी तरह से प्रतिबंधित किया रहा। मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रही। बूथ में केवल अधिकृत मतदाताओं को ही प्रवेश दिया गया। हाईकोर्ट जयपुर में मतदाताओं को केवल गेट संख्या-3 से प्रवेश दिया गया। साथ ही पूरे चुनाव में सहयोग के लिए 20 सीनियर वकीलों की विशेष कमेटी भी बनाई गई। हाईकोर्ट परिसर (जयपुर पीठ) में चुनाव के लिए करीब 350 पुलिस जवान तैनात किए गए। सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरे परिसर में 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। 5 एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था भी की गई। रायसिंहनगर में BCR चुनाव की दोबारा वोटिंग श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में राजस्थान बार काउंसिल (BCR) के चुनाव के लिए आज दोबारा मतदान कराया गया। सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चला। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए उपखंड अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) जोधपुर में सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (पुराना हाईकोर्ट परिसर) में री-पोलिंग हुई। यहां बूथ संख्या 162 सहित कुल 9 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। जहां 7,792 अधिवक्ता (वकील) अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित पर्चियां और एक्स्ट्रा टेबल्स की व्यवस्था की गई। सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की गई। (पढ़ें पूरी खबर)