भास्कर संवाददाता | चूरू चूरू कोर्ट परिसर में बुधवार को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर 794 वकील मतदाताओं में से 603 ने मतदान किया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि इस बार 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन को लेकर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मत पेटियों को जिला एवं सेशन कोर्ट में जमा करवाई गई। मतदान को लेकर एसडीएम सुनील कुमार ऑब्जर्वर थे। प्रशासन की तरफ से मतदान की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। शांति व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। जानकारी के अनुसार बार काउंसलिंग ऑफ राजस्थान के चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में चार प्रत्याशी चूरू के भी हैं। इनमें चूरू से रोशनी, आरजू खान व सुजानगढ़ से गजेंद्र सिंह, तिलोक पिलानिया सदस्य पद के प्रत्याशी थे।